फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चेलियां-पास्सू-शीला सड़क की डीपीआर बनाने में तेजी

Thu, 25 Jun 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू
विज्ञापन

-सड़क बनने से छह पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
-
धर्मशाला। धर्मशाला के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। स्टेडियम से चेलियां, पास्सू और शीला तक प्रस्तावित सड़क और पुल निर्माण परियोजना को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। विभाग विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में जुटा है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
सड़क बनने से करीब छह पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क और पुल निर्माण से लोगों की आवाजाही सुगम होगी। विद्यार्थियों, कर्मचारियों और किसानों को बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी सुभाष चंद, त्रिलोक चंद, अश्वनी कुमार, सचिन, रमेश चंद, प्रभात कुमार, अंकित, सुरिंद्र कुमार और संजय ने बताया कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। मार्ग की डीपीआर तैयार की जा रही है और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। -चंद्रशेखर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी उपमंडल धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें