फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अक्तूबर से शुरू होगा दिशासूचक लगाने का काम

Fri, 18 Sep 2026 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर भर में दिशासूचक, सूचनात्मक और नियामक साइन बोर्ड लगाने का काम अक्तूबर से शुरू होगा। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यह कार्य तय समय पर शुरू नहीं हो पाया था। अब मौसम साफ होते ही कार्यकारी एजेंसी ने धरातल पर काम शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस परियोजना पर करीब 95.10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने इस कार्य के लिए पिछले माह ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। अनुबंध के अनुसार टेंडर आवंटन के 15 दिनों के भीतर काम शुरू होना था परंतु मानसून के चलते इसे टालना पड़ा था। परियोजना के तहत धर्मशाला नगर निगम परिधि में आने वाले सभी प्रमुख स्थलों पर आधुनिक साइन बोर्ड स्थापित किए जाएंगे।
इन साइन बोर्डों पर शहर के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों, क्षेत्रीय व जोनल अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और मुख्य पर्यटन स्थलों की सटीक दिशा और दूरी अंकित होगी। इसके अलावा मूलभूत नागरिक सुविधाओं (शौचालय, पेयजल केंद्र आदि) और नो-पार्किंग जोन को दर्शाने वाले नियामक बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार, साइन बोर्ड लगने से अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रास्तों के लिए जगह-जगह पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी। स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने से चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों के रुकने से लगने वाले जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।

नगर निगम के दायरे में नियामक व सूचना प्रदान करने वाले साइन बोर्ड स्थापित करने का काम अक्तूबर में शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। बरसात के कारण कार्य रुका हुआ था, जिसे अब तेजी से पूरा करवाया जाएगा। -चंद्रवीर सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें