फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में 1700 स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू

Tue, 21 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के दूसरे चरण के तहत धर्मशाला शहर में 1700 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के सभी 17 वार्डों में यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए सर्वे पूरा होने के बाद अब पोल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार एलईडी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट परियोजना के पहले चरण में शहर में करीब 7000 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। दूसरे चरण में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां अब तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
परियोजना का उद्देश्य सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर रोशनी उपलब्ध कराकर लोगों को रात के समय सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा देना है।
विज्ञापन


तीन करोड़ रुपये की परियोजना के लिए बजट उपलब्ध हो चुका है। सर्वे पूरा होने के बाद अब पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। -जफर इकबाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें