फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: समलोटी में बनेर खड्ड के पुल पर स्लैब रखने का काम शुरू

Tue, 10 Nov 2026 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ठानपूरी-परौर फोरलेन के बीच समलोटी बनेर खड्ड पर किया जा पुल का निर्माण कार्य।-संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। ठानपुरी से परौर तक प्रस्तावित फोरलेन निर्माण में तेजी आ गई है। करीब 16.27 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लगभग 816 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना के तहत समलोटी में बनेर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल पर स्लैब रखने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

परियोजना का लगभग 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को गति देने के लिए निर्माण गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। फोरलेन बनने से ठानपुरी, समलोटी और परौर सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इस मार्ग पर चार अंडरपास और पांच छोटे-बड़े पुल बनाए जा रहे हैं।
-
ठानपुरी से परौर फोरलेन पर 816 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बन रहा है। इसके बनने के बाद वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। -उमाकांत मीणा, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें