फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: काम ठप, पटवारखानों से मायूस होकर लौट रहे लोग

Sat, 08 Mar 2025 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। स्टेट कैडर करने के विरोध में पटवारी-कानूनगो के हड़ताल पर जाने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 26 फरवरी से पटवारी-कानूनगो ने अपना काम-काज बंद कर दिया है, जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है। कुछ लोग तो पटवार वृत्तों से मायूस होकर लौट रहे हैं, क्योंकि लोग अपने कार्यों को करवाने के लिए वहां पर आ रहे हैं और कार्यालय में ताला लगा हाेने के चलते उनको मायूसी ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी उन युवाओं को रही है, जिन्होंने अपने ओबीसी, हिमाचल बोनोफाइड, आय प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बनाने हैं। अप्रैल-मई से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों दाखिलों का दौर शुरू हो जाएगा, जहां पर बच्चों को ओबीसी, हिमाचल बोनोफाइड और अन्य दस्तावेजों जरूरत पड़ती है और अगर पटवारी-कानूनगो की हड़ताल ऐसे ही चलती रही तो आने वाले समय में इन विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें