सीएसआईआर पालमपुर में वाॅलीबाल और क्रिकेट के आठ-आठ मैच हुए
पालमपुर (कांगड़ा)। सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान पालमपुर में 52वीं शांति स्वरूप भटनागर मेमोरियल क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिता (एसएसबीएमटी) के मैच शुरू हुए। शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट और वाॅलीबाल के आठ-आठ मैच खेले गए। क्रिकेट में सीएसआईआर-आईआईसीटी हैदराबाद, सीएसआईआर-एनएएल बंगलूरू, सीएसआईआर-एनआईओ गोवा, सीएसआईआर-एनजीआरआई हैदराबाद ने मैच जीते। वहीं, सीएसआईआर-निस्पर नई दिल्ली, सीएसआईआर-सीडीआरआई लखनऊ और सीएसआईआर-एनपीएल नई दिल्ली की टीमों ने भी जीत हासिल की। वाॅलीबाल में सीएसआईआर-आईआईसीटी हैदराबाद, सीएसआईआर-आईएमटेक चंडीगढ़, सीएसआईआर-आईआईपी देहारादून, सीएसआईआर-सीईईआरआई पिलानी, सीएसआईआर-सीईसीआरआई कारईकुड़ी, सीएसआईआर-एनएएल बंगलूरू ने जीत हासिल की। इन मैचों के टॉस सीएसआईआर-आईएमटेक के निदेशक डॉ. एस खोसला और सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने किए।