नूरपुर स्थित ईको पार्क में जायका परियोजना के तहत आयोजित हाट मेले के दौरान पौधरोपण करते हुए सीसी
- फोटो : shrinagar news
नूरपुर (कांगड़ा)। वन मंडल नूरपुर द्वारा जायका परियोजना के अंतर्गत बुधवार को ईको पार्क में हाट मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) बासु कौशल ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर जायका परियोजना के तहत गठित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा। नूरपुर वन मंडल में जायका परियोजना के माध्यम से 29 ग्राम वन विकास समितियां गठित की गई हैं, जिनमें 58 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी संदीप कोहली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद