फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कार के साथ भविष्य चमकाने उतरी नारी शक्ति

Tue, 17 Sep 2024 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लड़कियां आज हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ रही हैं। अब पठियार के एक कार वाशिंग सेंटर में लड़कियां अपना भविष्य तलाश रही हैं। नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत आते क्षेत्र पठियार में कुछ लड़कियां कार वाशिंग सेंटर में खुद को निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं। इस कार्य में दक्षता हासिल करने के बाद लड़कियां इस क्षेत्र में खुद का भविष्य तलाश रही हैं। सड़क के किनारे बने इस कार वाशिंग सेंटर में काम कर रही यह मेहनती लड़कियां हर किसी का ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन


भले ही उन्हें यह ट्रेनिंग जागोरी रूरल चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दिलवाई जा रही है, लेकिन लड़कियां इस कार्य को लगन से सीख रही हैं और इसमें अपना भविष्य संवारने के प्रति गंभीर भी हैं। जागोरी रूरल की प्रोजेक्ट संयोजक कविता ने बताया कि नगरोटा बगवां, कांगड़ा और रैत ब्लॉक की 18 लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के मकसद से यह ट्रेनिंग दी जा रही है।
जागोरी संस्था लड़कियों को प्लंबरिंग और इलेक्ट्रिकल जैसे क्षेत्रों में भी ट्रेनिंग देने की दिशा में भी कार्य कर रही हैं। तीन-तीन दिन की ऐसी कार्यशालाओं में लड़कियों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए एक प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में लड़कियां किसी भी आर्थिक तंगी में अपने आप को असहाय महसूस न करें।
विज्ञापन

छुट्टियों में होती है ट्रेनिंग
संस्था की ओर से स्कूल और काॅलेजों में शिक्षा ग्रहण करने वाली लड़कियों को उनकी छुट्टियों के दिनों में ऐसी ट्रेनिंग दिलवाई जाती है। इससे वे शिक्षा के बाद अपना व्यवसाय खोल सकें।
यह काम सिर्फ लड़कों का नहीं
गाड़ियों का वाशिंग कार्य सीख रही रैत ब्लाॅक की स्कूल छात्राएं कशिश और रिया ने बताया कि उन्हें लगता था कि गाड़ियों की वाशिंग का कार्य केवल लड़कों का ही है, लेकिन जागोरी के माध्यम से जब उन्हें यह काम सीखने का मौका मिला तो पता चला कि यह कार्य लड़कियां भी बखूबी कर सकती हैं। गाड़ी की वाशिंग प्रक्रिया को वह बारीकी से सीख रही हैं और इसमें अपना भविष्य बनाने के प्रति गंभीरतापूर्वक विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें