फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएम से मांग, जल्द करवाई जाए संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। इस मुलाकात का उद्देश्य अराजपत्रित कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखना था। इस दौरान आशीष वशिष्ठ, अनिल राणा और करतार ठाकुर सहित महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक महासंघ के साथ शीघ्र कार्रवाई जाए।
विज्ञापन


इससे कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हो सके और उनका निदान हो सके। इस दौरान विभिन्न विभागों में लंबित पड़ी कर्मचारियों की पदोन्नतियों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने पदोन्नतियों को समय पर करवाने का आश्वासन दिया गया। शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायकों के पदों पर पदोन्नतियों को दो दिन के भीतर करवाने के निर्देश दिए। त्रिलोक ठाकुर ने मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई के आश्वासन का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल वरिष्ठ सहायकों, बल्कि शिक्षा और अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी बहुत राहत मिलेगी। यह कदम कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कर्मचारियों की मांगों को लेकर किए गए प्रयासों को लेकर गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ, जिला कांगड़ा ने राज्य कार्यकारिणी का धन्यवाद किया तथा आशा जताई कि उनके द्वारा शीघ्र ही कर्मचारियों का प्रत्येक मांग को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें