फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महिला कारोबारियों ने की सुलभ शौचालय की मांग

विज्ञापन
सुनीता देवी
विज्ञापन
महिला कारोबारियों ने की सुलभ शौचालय की मांग
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड से सकोह तक नहीं शौचालय न
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में महिला कारोबारियों ने स्वच्छ और सुलभ शौचालय की मांग उठाई है। इन कारोबारियों का कहना है कि शहर में कई इलाकों में महिलाओं को शौचालय की सुविधा का गंभीर अभाव है। इससे उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासकर स्कूल शिक्षा बोर्ड से सकोह तक के क्षेत्र में यह समस्या अधिक है।
महिला कारोबारियों का कहना है कि पहले कचहरी क्षेत्र में शौचालयों की हालत काफी खराब थी, लेकिन नगर निगम की कार्रवाई के बाद स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि, डिपो बाजार की ओर अभी तक कोई शौचालय नहीं बनवाया गया है, जिससे वहां आने-जाने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के आसपास भी एक भी सुलभ शौचालय नहीं है। यहां रोजाना कॉलेज और विश्वविद्यालय की सैकड़ों छात्राएं और महिलाएं इस क्षेत्र से गुजरती हैं, लेकिन शौचालय की सुविधा न होने के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर जब जेबीटी काउंसलिंग या अन्य प्रशासनिक कार्यों के चलते महिलाएं और छात्राएं इस क्षेत्र में पहुंचती हैं, तो उन्हें शौचालय की खोज में परेशानी होती है। यह समस्या केवल स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति असमानता की भी परिचायक है। महिला कारोबारियों का मानना है कि नगर निगम और संबंधित विभागों को इस दिशा में त्वरित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


कचहरी में एक शौचालय का निर्माण किया गया है। कई बार शिकायतों के बाद अब एक शौचालय की सुविधा मिल गई है। डिपो बाजार के शौचालय का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

- तमन्ना, कारोबारी

कचहरी में अब शौचालय की सुविधा मिलने लगी है। कचहरी से सकोह की तरफ रास्ते में कहीं भी शौचालय न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम को स्कूल शिक्षा बोर्ड और कचहरी के डिपो बाजार के पास शौचालय का निर्माण करना चाहिए।
- सुनीता, कारोबारी

सुनीता देवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें