डमटाल (कांगड़ा)। पठानकोट-जालंधर एनएच पर डमटाल में सोमवार दोपहर को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग हो गया।
जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार सीमा देवी, रजनी देवी और अंशुल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और रजनी देवी (57) निवासी डमटाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का टायर ऊपर से गुजरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे में घायल सीमा देवी और अंशुल नागरिक अस्पताल इंदौरा में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को छन्नी गांव से बरामद कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद