फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पारिवारिक कलह से आहत महिला ने खाई जहरीली दवा, अस्पताल में भर्ती

Thu, 09 Jul 2026 09:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। पीड़ित महिला का उपचार पालमपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह दो जुलाई को अपने ससुराल गई थीं, जहां उनकी 100 वर्षीय सास और ननद रहती हैं। वहां बातचीत के दौरान ननद के साथ उनकी तीखी कहासुनी हो गई। महिला का आरोप है कि ननद ने उन्हें लाठी से मारने का प्रयास किया। ननद ने उन्हें अपशब्द कहे और उनके चरित्र पर भी गलत टिप्पणियां कीं।
इस घटना के बाद पीड़ित महिला किसी तरह अपने घर लौट आईं। महिला ने बताया कि वह इस घटना से मानसिक रूप से काफी आहत थीं। इसी तनाव में उन्होंने घर पर रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद बुजुर्ग महिला को बयान देने के योग्य घोषित किया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि ननद से पूछताछ और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें