योल (कांगड़ा)। विकास खंड के अंतर्गत रक्कड़ गांव की एक महिला की गलती से जहरीला पदार्थ खाने से सोमवार को मौत हो गई। मृतका अपने पीछे बेटा ओर बेटी छोड़ गई है। उसने जहरीला पदार्थ 13 जून को खाया था, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के लिए ले जाया, जहां से उसे पीजीआई और फिर एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके बाद पिछले तीन-चार दिन पहले महिला को घर लाया गया था। अब सोमवार को उसकी मौत हो गई। महिला का पति ऑटो चालक है। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने कहा कि मृतका ने अपने बयान में गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही थी। सोमवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम के बाद देह परिजनों को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।