फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिलवां में तीन घरों में चोरी, नकदी और आभूषण उड़ाए

Tue, 24 Jun 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मिलवां गांव में तीन घरों में रविवार रात को चोरी के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में अशोक कुमार ने पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, सुरेंद्र कुमार और बलबीर के घर पर भी चोरी हुई है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि उनेके घर से 90,000 रुपये के सोने और 25,000 के चांदी के आभूषण और 25,000 रुपये की नकदी चोरी हुई है। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने बताया कि रविवार देर रात को चोरी की वारदातें हुई हैं। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें