फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ मंत्र के साथ जसवां परागपुर में भाजपा ने कसी कमर

Tue, 13 Jan 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र की जंबल, बस्सी व बेही कमलेहड़ पंचायतों में भाजपा की बूथ कमेटियों की विशेष बैठकें हुईं। बैठक में मुख्य केंद्र बिंदु ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र रहा। पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक बिक्रम ठाकुर ने विशेष तौर पर उपस्थित रहकर संगठन को और अधिक धार देने की रणनीति साझा की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। जब तक बूथ मजबूत है, संगठन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। बैठक के दौरान आगामी चुनावी रणनीति और स्थानीय समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। उपस्थित प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे पार्टी की विकासोन्मुख नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें