फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वाइन कंडक्टर की टीम ने जीता क्रिकेट का मुकाबला

Mon, 19 Jan 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
खैरा में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते विधायक विपिन सिंह परमार। -स्रोत: आय
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। माता सुन्यारी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में वाइन कंडक्टर की टीम विजेता और राइजिंग स्टार पुनर की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने विजेता टीम को 11,000 और उपविजेता को 7,100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर की प्रतियोगिताओं से ही खिलाड़ी आगे आते हैं। आज के दौर में खेलों के माध्यम से ग्रामीण खिलाड़ी खूब नाम कमा रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को मंच प्रदान करती हैं।
विधायक परमार ने मुख्यमंत्री के कैबिनेट फेरबदल वाले बयान पर पलटवार करते हुए इसे तीन साल की नाकामी और घबराहट बताया। उन्होंने कहा कि सरकार अब फेरबदल नहीं, बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी करे। परमार ने आरोप लगाया कि 1500 रुपये देना तो दूर, सरकार ने महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर भी बोझ डाल दिया है और अब 236 रुपये का कार्ड थमाने की योजना बनाई जा रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हंस राज चौधरी, रवि दत्त शर्मा,नीरज मेहरा, मुनीश, रजनीश ठाकुर, गौरव, अभिषेक सहित अन्य कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें