कोहाला में विधायक पवन काजल का स्वागत करते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
कांगड़ा। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने चेस्टर हिल भूमि खरीद मामले में मुख्य सचिव का नाम आने पर सरकार से पदमुक्त कर निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिवों में चले आरोप-प्रत्यारोप चिंता का विषय हैं। पवन काजल सोमवार को कोहाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कांगड़ा शहर में प्रदेश सरकार के विरुद्ध आक्रोश रैली निकालेंगे। उन्होंने गांव के बाबा सूरदास मंदिर में आयोजित 35वें भंडारे में भी भाग लिया। इस मौके पर विनोद कुमार, विक्की कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक चौधरी, सुधीर, अजय कुमार, आशीष कुमार, संगम चौधरी, साहिल कुमार, रोहित कुमार, शशि कुमार, विशाल, बबलू मौजूद रहे। संवाद