फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में महादेव क्लब सुलियाली बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा ही ओर से आयोजित नूरपुर वॉलीबाल कार्निवाल सीजन-4 का सोमवार को समापन हो गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में 30 और लड़कियों के वर्ग में छह टीमों ने हिस्सा लिया। लड़कियों की श्रेणी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हटली जम्वाला की टीम विजेता रही। सभा ने 11 हजार रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की। लड़कों की श्रेणी में महादेव क्लब सुलियाली की विजेता टीम को 41 हजार रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। महादेव क्लब थोड़ा की टीम उपविजेता रही जिसे 31 हजार रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी दी गई। तीसरे स्थान पर पंदरेहड़ की टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी दी गई। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये एवं 5,100 रुपये के विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। सभा के निदेशक अकिल बख्शी ने कहा कि सभा भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन करती रहेगी तथा नशे के खिलाफ मुहिम को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें