फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा बहाली की उठाएगी मांग

Tue, 12 May 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
Photo Title - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ नई दिल्ली की 54वीं सालाना बैठक में हिमाचल से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष मांगें उठाने का फैसला लिया गया। बैठक में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा जल्द बहाल करने, पौंग डैम में स्टीमर सेवा शुरू कर पर्यटन को बढ़ावा देने, ऊना-हमीरपुर बाईपास निर्माण और गोशालाओं को विशेष अनुदान देने की मांग प्रमुखता से उठी। इसके अलावा पहाड़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, हिमाचल से बाहर रहने वाले लोगों के बच्चों को समानता का अधिकार देने तथा अनाथालयों और वृद्ध आश्रमों को विशेष सहायता देने का मुद्दा भी बैठक में रखा गया।
विज्ञापन

काठगढ़ में आयोजित बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ये संस्थाएं फ्री स्कूल, अस्पताल, वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम, निशुल्क सिलाई केंद्र, गोशालाओं और साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
बैठक का आयोजन संघ के अध्यक्ष केएम लाल की अध्यक्षता में काठगढ़ सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच की संस्था सुधार सभा काठगढ़ मंदिर के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में शाम साहनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें