रैत (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश खंड शाहपुर की बैठक रविवार को शाहपुर में खंड प्रधान सेठ राम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा के प्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा कि कि संघ ने फैसला लिया है कि अगर हिमाचल सरकार 11 मार्च से पहले बकाया राशि को देने और डीए की किस्त का एकमुश्त भुगतान करने के बारे अधिसूचना जारी नहीं की तो मंगलवार से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक के दौरान 4 मार्च 2024 को जारी की गई अधिसूचना की निंदा की गई। सुरेश ठाकुर ने बताया कि पेंशनरों की बकाया राशि के भुगतान के लिए कुल बकाया राशि का तीन फीसदी और महीने का 0.25 फार्मूला जारी किया गया था जो कि करीब 36 वर्ष में पूरा होना था। पेंशनरों की ओर से भारी विरोध करने पर सरकार ने अधिसूचना को वापस ले लिया है। सुरेश ठाकुर ने बताया कि संघ ने प्रदेश सरकार से 11 मार्च 2024 से पहले-पहले संशोधित अधिसूचना जारी करने बारे अपील की है।
साथ ही अपील की है कि सरकार कुल बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त करे। बैठक में सुरेश ठाकुर के अलावा प्रदेश के सलाहकार प्रभात चौधरी, प्रदेश प्रेय सचिव मनमोहन पठानिया, महासचिव चंडी दत्त शर्मा, सलाहकार जगदीश गुप्ता, पवन धीमान, उमेश नाग, कल्याण ठाकुर, नरेंद्र थकियाल, प्रेम शर्मा, परदीप वालिया, कुलजीत राणा और कृष्णा थकीयाल आदि शामिल रहे।