फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये : बाली

Sun, 29 Sep 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा बगबां में महिला एवं बाल विकास हिमाचल की ओर से पोषण माह के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्य
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार ने विधवा एवं एकल नारियों के उत्थान हेतु विधवा एवं एकल नारी आवास योजना लागू की है। इसके तहत पात्र महिलाओं को घर के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह बात शनिवार को नगरोटा बगवां में महिला एवं बाल विकास की ओर से पोषण माह के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कही।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आरएस बाली ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कांगड़ा जिला में मिशन भरपूर कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है। इसमें कुपोषित बच्चों को पौषाहार किट्स दी जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 38 बेटियों को एफडी और शगुन योजना के अंतर्गत 39 लाभार्थियों को चेक वितरित किए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने बेटियों के उत्थान के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बाली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 31 हजार रुपये की राशि दी और महिलाओं के फीडिंग के लिए मिनी सेक्रेटेरिएट में एक कमरा देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अंजना, सीडीपीओ कांगड़ा राजेश कुमार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका मौजूद रही।
विज्ञापन



83 प्राइमरी स्कूलों के 152 शिक्षकों को वितरित किए टेबलेट
ओबीसी भवन में आरएस बाली ने नगरोटा प्राथमिक शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाले 83 प्राइमरी स्कूलों के 152 अध्यापकों को टेबलेट वितरित किए। उन्होंने इंटरनेट सुविधा हेतु शिक्षकों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्राइमरी शिक्षकों की ट्रेनिंग हेतु खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक ट्रेनिंग हाल बनाने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें