फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के आर्थिक संकट की जिम्मेदारी कौन लेगा : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और मुख्यमंत्री चार साल का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। सरकार पहले बताए कि इस आर्थिक बदहाली की जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि समाचारों में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेश का राजकोषीय घाटा 13,836.84 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि बजट में इसे 9,698.03 करोड़ रुपये आंका गया था। ये आंकड़े गंभीर सवाल खड़े करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें