फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: काैन सा पर्यटन स्थल और दफ्तर कहां... 95.10 लाख खर्च होंगे तो चलेगा पता

Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी धर्मशाला में साइन और नियामक बोर्ड लगेंगे, लोगों के साथ पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

विवेक कुमार
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में अब लोगों और पर्यटकों को किसी से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर निगम क्षेत्र में 95.10 लाख रुपये की लागत से जल्द ही साइन और नियामक बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे शहर के सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अगले 15 दिन में काम शुरू करने की तैयारी है।
जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से इस काम के लिए 17 अप्रैल को टेंडर खोल दिए जाएंगे। शहर की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित स्थानों और नो पार्किंग जोन क्षेत्रों में इन्हें स्थापित किया। चालकों को रास्तों की स्पष्ट जानकारी बोर्ड पर दिखेगी और इससे जाम की स्थिति पर भी काफी हद तक निजात पाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में साइन बोर्ड लगाने के लिए राशि मिल गई है और टेंडर शीघ्र पूरा किया जाएगा। शहर में आने वाले पर्यटकों को मुख्य पर्यटन स्थलों को ढूंढने में आसानी होगी। - केवल शर्मा, सहायक अभियंता, स्मार्ट सिटी धर्मशाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें