फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सरकारी मदद न मिलने पर खुद बना डाली सड़क

विज्ञापन
पंचायत नलसूहा वार्ड नम्बर-1 में स्वयं रास्ते को बनाते हुए ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। पंचायत नलसूहा के वार्ड नंबर-1 के ग्रामीणों ने सरकार और पंचायत की ओर से कोई सहयोग न मिलने पर खुद ही अपने गांव की सड़क बना डाली। बरसात के कारण यह सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। यह लिंक मार्ग बगली से मिलता है और इसकी लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर सड़क की सफाई के अलावा डंगे लगाने समेत मिट्टी, घास और झाड़ियों को हटाया। इस कार्य में गांव के गोपी, अंजना देवी, मंजीत कौर, रेखा, अनु, कमलेश, ममता, रवि, उपविंद्र, वंशु, चेपु, बंटी, युद्धवीर सिंह, ज्ञान चंद, रूपा देवी सहित अन्य लोगों ने श्रमदान किया। इस सड़क से अब कार और अन्य वाहन भी सुचारु रूप से आवाजाही कर रहे हैं। पंचायत प्रधान मनीता शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने स्वयं सड़क को संवारा। यह सड़क कहीं नाले से होकर गुजरती है और कहीं सड़क के रूप में है। इसका मालिकाना हक प्रदेश सरकार के पास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें