फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीड ड्रिल विधि से सिखाई गेहूं की बिजाई

विज्ञापन
जवाली में गेहूं की बुवाई सीड ड्रिल विधि के तहत किसानों को जानकारी देते हुए विशेषज्ञ। स्रोत: विभ
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। फ्लो इरिगेशन योजना बगलहार के अंतर्गत सोमवार को जवाली के किसानों को खेतों में गेहूं की उन्नत किस्म एचडी-3086 पर खाद्यान्न उत्पादकता प्रदर्शनी और कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम कृषि विभाग के जायका ओडीए द्वितीय चरण जवाली की खंड प्रोजेक्ट प्रबंधन यूनिट की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान गेहूं की बुवाई सीड ड्रिल विधि से की गई, जो एक वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीक है। सीड ड्रिल विधि से बिजाई करने से बीजों की समान कतार दूरी, सटीक गहराई और समान रूप से अंकुरण प्राप्त होता है। इससे फसल की कुल उत्पादकता बढ़ती है। इस तकनीक से समय, श्रम एवं उर्वरकों का कुशल उपयोग संभव होता है। इस दौरान किसानों को गेहूं किस्म एचडी-3086 के प्रमुख लाभों के बारे में भी बताया। साथ ही किसानों को फसल प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई अनुसूची तथा कीट एवं रोग प्रबंधन के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। इस दौरान खंड परियोजना प्रबंधक जवाली लक्षित चौधरी, पीएल शर्मा, पीएमसी एक्सपर्ट, कृषि विस्तार अधिकारी पूजा, शिवानी, सोनाली, और आकृति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें