फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस राजनीति में रोजगार की बात ही न हो, वह सोच कैसी : पराशर

Sat, 14 Feb 2026 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
दुर्रगईं में रोजगार मेले के दौरान लोगों के सबो​धित करते कैप्टन संजय पराशर। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। वह राजनीतिक सोच ही कैसी है, जिसमें युवाओं के रोजगार की बात न हो। यह बात कैप्टन संजय पराशर ने शुक्रवार को जसवां-परागपुर क्षेत्र के कस्बा कोटला के दुर्रगईं गांव में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बेरोजगारी को आज के समाज का सबसे बड़ा दंश बताया।
विज्ञापन

कैप्टन पराशर ने कहा कि मेले में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में रोजगार की कितनी तीव्र आवश्यकता है। शुक्रवार को कुल 506 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया। पराशर ने कहा कि यह संख्या मात्र एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि उन 506 परिवारों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करती है जो अपने बेटे-बेटियों को आत्मनिर्भर देखना चाहते हैं।
उन्होंने मंच से भरोसा दिलाया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 101 युवाओं को मर्चेंट नेवी में पक्की नौकरी प्रदान की जाएगी। इस रोजगार मेले में मर्चेंट नेवी के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान टीएस रहमान (मुंबई) के प्राचार्य कैप्टन डॉ. आशुतोष अपांडकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को मर्चेंट नेवी की कार्यप्रणाली, भविष्य की संभावनाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें