फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का छिड़काव कर कोहरे से बचाएं फलदार पौधे: आरएस नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कोहरे के कारण होने वाले नुकसान से बचने के लिए पौधों पर पानी का छिड़काव किया जाए, तो यह लाभदायक हो सकता है। बागवानी विभाग के उप निदेशक आरएस नेगी ने जिले के बागवानों को बताया कि सर्दी के मौसम में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ना आम बात है, लेकिन कोहरे की वजह से पौधों पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

कोहरे का प्रभाव बेहतर प्रबंधन से कम किया जा सकता है। जिला कांगड़ा में आम, पपीता, नींबू प्रजाति के फलदार पौधों पर कोहरे के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते हवा में विद्यमान नमी बर्फ के कण बन जाते हैं और कम तापमान की वजह से पौधों की कोशिकाएं फट जाती हैं। कोहरे के प्रभाव से फल खराब हो जाता है और फूल झड़ने लगते हैं। कई बार आने वाले वर्षों में भी फलदार पौधे कम पैदावार देते हैं। पपीता, आम आदि के पौधों पर कोहरे का प्रभाव अधिक पाया जाता है। सब्जियों पर भी इसका असर पड़ता है, जिससे कभी-कभी शत-प्रतिशत सब्जी की फसल नष्ट हो जाती है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में जैसे-जैसे रात के समय भूमि की सतह ठंडी होती जाती है, वैसे-वैसे ठंडी हवा निम्न क्षेत्र या घाटी की तरफ चलती जाती है और गर्म हवा ऊपर उठती जाती है। इस प्रकार के कोहरे से मैदानी क्षेत्र ठंडे कोहरे की चादर से ढक जाते हैं। उन्होंने बताया कि छोटे पौधों को घास या सरकंडे से ढक देना चाहिए। पौधों में पोटाश खाद देने से उसकी कोहरा सहने की क्षमता बढ़ती है और सर्दियों से पहले या सर्दियों के दिनों में पौधों में नाइट्रोजन खाद न डालें तथा फल पौधों की नर्सरियों को कोहरे से बचाने के लिए घास या छायादार जाली से ढक देना चाहिए। उन्होंने बताया कि नए बगीचे लगाने के लिए नजदीकी विषय विवाद विशेषज्ञ, उद्यान विकास अधिकारी अथवा उद्यान विस्तार अधिकारी से सलाह लें। इसके साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही पुन: गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत अपने फल-पौधों का बीमा करवाएं, ताकि बागवानों का उपज में होने वाली संभावित क्षति से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें