फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती छोड़ने वाले किसानों का हल्दी उगाने के लिए करेंगे प्रेरित : कृषि मंत्री

विज्ञापन
धर्मशाला में हिपसा की कॉंफ्रेस के दौरान ​हिपसा के कलैंडर का विमोचन करते हुए कृ​षि मंत्री चंद्र
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में अब हल्दी की खेती पर लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। प्रदेश के जो किसान बंदरों और जंगली जानवरों के आतंक के बाद खेती करना छोड़ चुके हैं, उन्हें अब हल्दी की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह बात कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने धर्मशाला में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कही। कृषि मंत्री धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर सर्विसेस एसोसिएशन (हिपासा) कांगड़ा की ओर से आयोजित कान्फ्रेंस में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में किसानों ने खेती करना बंद कर दिया है, उन स्थानों को चिह्नित कर हल्दी की खेती की जाएगी। इसमें सरकार की ओर से किसानों से प्राकृतिक तरीके से उगाई हल्दी को 90 रुपये के हिसाब से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हल्दी खरीद का कार्य पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें अन्य किसानों को भी खेती करने के लिए जानकारी प्रदान की जाएगी। इससे पहले कृषि मंत्री ने मृदा संरक्षण कार्यालय में लिफ्ट का उद्घाटन भी किया। साथ ही विभागीय कार्यों और भवन के चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने हिपासा की वेबसाइट और हिपासा के कैलेंडर का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कृषि सर्विसेस एसोसिएशन की ओर से कृषि और किसानों के हितों को लेकर कार्य किए जाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान एडिशनल डायरेक्टर और हिपासा के चीफ एडवाइजर राहुल कटोच ने विभिन्न विषयों की जानकारी साझा की। हिपासा कांगड़ा के अध्यक्ष ऋषि ठाकुर ने बताया कि कृषि की बेहतरी के साथ एसोसिएशन की मुख्य मांगों को भी सरकार के समक्ष रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें