सुलह (कांगड़ा)। भट्टू समूला के वार्ड-3 में एनएच पर बनी पुलिया के कारण बरसात के दौरान जलभराव की समस्या फिर गहरा गई है। हिमाचल लोकहित कल्याण संस्था के महासचिव तुलसी राम डोगरा ने जल शक्ति विभाग से मामले का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिया के कारण कूहल का पानी रुक जाता है, जिससे संपर्क मार्ग पानी में डूब जाता है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है तथा दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
पिछले वर्ष भी विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया था और समाधान का आश्वासन मिला था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।