फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रेल सेवा बहाल न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी के पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेल बहाली को लेकर कई संस्थाएं रेलवे संघर्ष समिति के केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में आगे आना शुरू हो गई हैं। पहल संस्था के समर्थन के बाद नंदपुर विकास संघर्ष समिति ने भी समर्थन का एलान कर दिया है। शनिवार को नगरोटा सूरियां में नंदपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुखलाल गोदारा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि जब तक पठानकोट से बैजनाथ तक रेलगाड़ियों की सीधी सेवा बहाल नहीं होती, नंदपुर विकास संघर्ष समिति रेल बहाली संघर्ष समिति के केंद्र सरकार के आंदोलन में अपनी पूरी सहभागिता निभाएगी। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल के जिला कांगड़ा की शक्तिपीठों और व्यापारियों को पंजाब के पठानकोट से जोड़ने वाले चक्की खड्ड पुल का निर्माण पूरा हो चुका है और रेल बहाली के लिए पूरी तरह तैयार है, तो रेलगाड़ियों की बहाली में क्यों देरी हो रही है। इस पुल का रेलवे सुरक्षा आयुक्त भी 24 फरवरी को निरीक्षण कर सुरक्षित घोषित कर चुके हैं। उन्होंने रेल मंत्रालय को चेताया कि अप्रैल अंत तक पठानकोट-बैजनाथ सीधी रेल सेवा बहाल नहीं होती है तो कांगड़ा घाटी के लोग रेल बहाली संघर्ष समिति के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें