फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध किया तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल नूरपुर के सहायक अभियंता पुनीत कुमार ने बताया कि राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत मौजूदा बिजली मीटरों को बदल कर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने स्पष्ट किया है विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 163 के अनुसार लाइसेंसी या उसके विधिवत अधिकृत अधिकारी और कर्मचारी निरीक्षण, परीक्षण, मरम्मत, परिवर्तन या विद्युत मीटर एवं संबंधित उपकरणों के प्रतिस्थापन के लिए किसी भी परिसर में प्रवेश करने के लिए अधिकृत हैं। उपभोक्ताओं के परिसर में लगे मीटर एवं सर्विस लाइन विभाग की संपत्ति है, जिन पर उपभोक्ता स्वामित्व का दावा नहीं कर सकते। पुनीत कुमार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा डालता है या विभागीय टीम का सहयोग नहीं करता है तो नियमानुसार नोटिस देकर उसका बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें