फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वन भूमि में कब्जा करने पर हटाया वार्ड सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विकास खंड सुलह के अंतर्गत धीरा पंचायत के वार्ड नंबर-2 के वार्ड सदस्य को उनके पद से हटा दिया गया है। वन भूमि पर कब्जे को लेकर उन पर यह कार्रवाई की गई है। इस बारे में डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित वार्ड के सदस्य का पद खाली होने के बारे में लिखित में आदेश जारी किए हैं। वार्ड सदस्य के खिलाफ 18 अक्तूबर, 2023 को धीरा पंचायत के ही व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

इसमें वार्ड सदस्य पर वन भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाए गए थे। वहीं, 17 अप्रैल, 2023 को नामांकन के दौरान वार्ड सदस्य द्वारा बताया गया था कि उसने सरकारी भूमि पर कोई कब्जा नहीं किया है। हालांकि 5 अगस्त, 2023 को तहसीलदार कार्यालय धीरा की ओर से वार्ड सदस्य को 41 वर्षों से वन विभाग की भूमि पर गोशाला बनाकर अवैध कब्जे को हटाने के आदेश दिए गए थे। इस कब्जे को वार्ड सदस्य ने 4 अगस्त, 2023 को स्वयं हटाया था। हालांकि वार्ड सदस्य को सुनवाई के दौरान स्पष्टीकरण देने को कहा था। वार्ड सदस्य की ओर से प्राप्त जवाब संतोषजनक न होने के चलते डीसी कांगड़ा ने वार्ड मेंबर को पद से हटा दिया है और पंचायत संबंधी संपत्ति को संबंधित पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें