फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो साल के पानी के बिल एक साथ थोंपने पर भड़के लोग

Thu, 21 Mar 2024 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के लोगों में जल शक्ति विभाग की ओर से जारी किए गए पेयजल के भारी भरकम बिलों के चलते विभाग की कार्य प्रणाली के प्रति रोष है। नगर पंचायत के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से तीन हजार से लेकर 10 हजार तक की राशि के बिल थमाए गए हैं। विभाग की ओर जारी यह बिल अप्रैल 2021 से मार्च 2023 की अवधि के लिए 165 रुपये माह के हिसाब से जारी किए गए हैं और अधिकांश बिल 3970 रुपये रकम के हैं।
विज्ञापन

इस राशि के साथ 2018 के बाद की लंबित राशि भी जोड़ी गई है। अधिकांश बिलों में बिल जारी करने की तिथि भी अंकित नहीं है। लोगों का कहना है कि विभाग इतने समय तक बिलों को जारी करने को लेकर सोया रहा और अब एक साथ इतने भारी भरकम बिल जारी कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अब एक साथ इतने भारी भरकम बिलों की अदायगी करना मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि विभाग को विद्युत विभाग की तर्ज पर हर माह बिल जारी करने चाहिए थे। उपभोक्ताओं अनुज सूद, अंकुर शर्मा, राजेश कुमार, निशांत, मुनीश, संजीव अक्षय कपूर और नीरज कुमार का ने विभाग से इन बिलों को पंचायत की तर्ज पर माफ करने और भविष्य में पूर्व में जानकारी दे कर हर माह बिल जारी करने का आग्रह किया है। अधिशासी अभियंता राहुल धीमान ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें