-द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में वार्षिकोत्सव नवरंग का समापन
-वीरांश मिस्टर व पलक को मिस पर्सनेलिटी चुना
संवाद न्यूज एजेंसी
रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में सोमवार को वार्षिकोत्सव नवरंग का समापन हुआ। इस दौरान मिस्टर नवरंग वृषभ और मिस नवरंग बबीता ठाकुर को चुना गया। मिस्टर पर्सनेलिटी वीरांश, मिस पर्सनेलिटी पलक, बेस्ट वॉक मिस्टर शिवम मनकोटिया, बेस्ट वॉक मिस मुस्कान, मिस्टर बेस्ट ड्रेस रोनित, मिस बेस्ट ड्रेस रागिनी को चुना।
प्रतियोगिताओं में कबड्डी का अंतिम मुकाबला द्रोणाचार्य कॉलेज और धर्मशाला कॉलेज के बीच हुआ। इसमें द्रोणाचार्य कॉलेज विजेता रहा। समूह नृत्य में द्रोणाचार्य कॉलेज प्रथम, अवस्थी कॉलेज द्वितीय व धर्मशाला कॉलेज तृतीय रहा।
एड मेड शो में द्रोणाचार्य प्रथम, ज्ञान ज्योति दूसरे और राजपुरा कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। टेक्नोवेशन ने द्रोणाचार्य कॉलेज ने पहला, राजपुरा ने दूसरा और ज्ञान ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अवस्थी कॉलेज प्रथम, द्रोणाचार्य कॉलेज द्वितीय और शरण कॉलेज तृतीय रहा।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शिवानी कौशल, कुमार साहिल, जन्मजेय गुलेरिया, साहिल शर्मा, डॉ. वाईके डोगरा व दिनेश ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सांस्कृतिक संध्या में स्टार गायक साहिल शर्मा व सतीश ठाकुर ने प्रस्तुति दी।