फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 100 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के मतदाताओं का होगा सत्यापन

Fri, 05 Sep 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में 100 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के मतदाताओं की मतदाता सूची प्रविष्टियों का विशेष सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध में सभी सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं का व्यक्तिगत सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाएं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि वर्तमान में जिला में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 579 मतदाताओं के नाम सूची में हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध व पारदर्शी बनाना है। उन्होंने 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी मतदाताओं तथा उनके परिजनों से सत्यापन प्रक्रिया में पूरा सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना सभी का सामूहिक दायित्व है कि निर्वाचन प्रक्रिया सटीक एवं पारदर्शी ढंग से संचालित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें