जयसिंहपुर तक एचआरटीसी की वोल्वो बस के ट्रायल के दौरान बैठक मंत्री यादवेंद्र गोमा और अन्य। संवाद
जयसिंहपुर/लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर से दिल्ली के लिए जल्द ही वोल्वो बस सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जयसिंहपुर तक ट्रायल किया, जो सफल रहा। इस दौरान आयुष और खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने लंबागांव से काथला (हारसी पत्तन) तक बस में सफर किया और परिवहन निगम को सफल ट्रायल की बधाई दी। गोमा ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की दिल्ली तक वोल्वो बस की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। शीघ्र ही जयसिंहपुर से दिल्ली तक वोल्वो बस आरंभ की जाएगी, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और बस नेटवर्क को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके बाद मंत्री ने जयसिंहपुर बस डिपो, बस स्टैंड और वर्कशॉप के कार्यस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वर्कशॉप और अन्य कार्यों का आरंभ किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने वन मंडल पालमपुर के अंतर्गत पौधरोपण किया। डीएफओ पालमपुर संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष कुलवंत राणा, एसडीएम संजीव ठाकुर, मंडल प्रबंधक एचआरटीसी पंकज चड्ढा, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, अधिशासी अभियंता विजय वर्मा, अधिशासी अभियंता संजय ठाकुर, बरड़ाम पंचायत के उप प्रधान सुनील राणा और अन्य उपस्थित रहेरे