नगरी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिया में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में बीडीसी सदस्य जोगिंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर व्यास ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान झोंफी राम, उपप्रधान रामकृष्ण, पूर्व प्रधान मिलाप चंद, एसएमसी प्रधान वीना देवी और प्रधानाचार्य राम प्रकाश वर्धन मौजूद रहे। संवाद