फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बजट न मिल पाने से लटका सीएमओ ऑफिस का निर्माण

विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल के सामने बने रहे सीएमओ कार्यालय का अधूरा पड़ा काम। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कांगड़ा के नए कार्यालय भवन का निर्माण बजट की कमी के कारण लटक गया है। सरकार की ओर से पहले चरण में सात लाख रुपये जारी किए गए थे। इससे केवल फाउंडेशन का कार्य ही पूरा हो पाया है। इसके बाद अतिरिक्त बजट न मिलने से काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के मुख्य गेट के पास सड़क की दूसरी ओर इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय को बेहतर ढांचा उपलब्ध करवाना है। बजट न मिलने से निर्माण की समयसीमा प्रभावित हो रही है। अब विभाग को अगली किस्त जारी होने का इंतजार है।
वर्तमान में सीएमओ कार्यालय क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के एक तल पर चल रहा है। नया भवन बनने के बाद यह तल खाली हो जाएगा जिससे अस्पताल में जगह की कमी दूर होगी और कमरों व स्टोर के लिए अतिरिक्त स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के लिए सरकार से जो राशि मिली थी उससे फाउंडेशन का कार्य किया गया है। अगली किस्त आने के बाद ही काम को आगे बढ़ाया जा सकेगा। -डॉ. ओमेश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें