फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीएड कॉलेज के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 15 Mar 2026 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रेड रिबन क्लब और रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के स्वयंसेवकों ने गुणा माता मार्ग और मंदिर परिसर में ए
विज्ञापन
95 बोरियों में एकत्र किया कचरा, रीसाइक्लिंग फैसिलिटी केंद्र तक पहुंचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। राजकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला के रेड रिबन क्लब और रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के स्वयंसेवकों ने गुणा माता मार्ग और मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में 56 स्वयंसेवकों और महाविद्यालय के 16 कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वयंसेवकों ने मार्ग और मंदिर परिसर में बिखरे प्लास्टिक, कांच और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर कुल 95 बोरियां कचरा इकट्ठा किया। इसमें लगभग 45 बोरियां कांच और 50 बोरियां प्लास्टिक कचरे की थीं। एकत्रित कचरे को एचपीसीए स्टेडियम के समीप स्थित मेटेरियल रीसाइक्लिंग फैसिलिटी केंद्र तक पहुंचाया गया, ताकि उसका उचित निपटान किया जा सके।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान धर्मशाला स्थित द वेस्ट वॉरियर सोसायटी के सहयोग से करवाया गया। मंदिर की ओर ट्रैकिंग के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को टीबी की रोकथाम और उपचार के बारे में भी जागरूक किया।
मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और पर्यटकों को संबोधित करते हुए छात्रों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कचरे के पृथक्करण, उसके सही निपटान और पहाड़ों को स्वच्छ तथा हरा-भरा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह पठानिया ने छात्रों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पहाड़ों को कचरा और गंदगी से मुक्त रखने के लिए स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें