फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कुंज्जेश्वर महादेव में 10 अक्तूबर से होगी वाॅलीबाल प्रतियोगिता

Fri, 19 Sep 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। क्षेत्र के कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में 10 अक्तूबर से सूबेदार मेजर मुंशी राम राणा मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 12 अक्तूबर को होगा।प्रतियोगिता के आयोजक हिमांशु राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में 21 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 9 अक्तूबर तक अपनी टीम की रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जो टीम के खिलाड़ी होंगे, वे सभी एक ही पंचायत से संबंधित होने चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खाने-पीने की व्यवस्था प्रतियोगिता के आयोजकों की ओर से की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रतियोगिता में विजेता को 11000 रुपये और स्मृति चिह्न दिया जाएगा। इसके अलावा उपविजेता टीम को 7100 रुपये और स्मृति चिह्न और वेस्ट प्लेयर को 1000 रुपये के साथ स्मृति चिह्न दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें