सुन्यारी मेले में आयोजित जनक मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए म
खैरा (कांगड़ा)। सुन्यारी मेले में 80वीं मेजर जनरल जनक मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में वोदा ने शिमला को 3-1 से हराकर ट्राॅफी अपने नाम की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद अंबिकेश्वर कटोच ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 31 हजार और ट्राॅफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल, जेएमबीटी अध्यक्ष युद्धवीर कटोच, विजय, राजेंद्र शर्मा और बिहारी लाल सहित कई खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। संवाद
सुन्यारी मेले में आयोजित जनक मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए म