फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एयरपोर्ट विस्तार के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

Wed, 28 Feb 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत प्रभावितों को दिए जाने वाले मुआवजे से नाखुश पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को गगल चौक पर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणाें ने माैन जूलूस भी निकाला। वहीं, व्यापारियों ने गगल बाजार को बंद रखा। गगल चाैक में एकत्रित लाेगाें ने अपने विराेध में कहा कि हमें कांगड़ा हवाई अड्डा का विस्तार कतई मंजूर नहीं है और सरकार हमारे आशियानाें काे उजाड़ने में उतारू हाे गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली, गगल की प्रधान रेनू पठानिया, सनौरा की प्रधान सुनीता देवी, गगल के उप प्रधान भुवनेश चड्ढा और सहोड़ा की प्रधान किरण बाला आदि ने कहा कि जब भी मांगाें को लेकर जिला प्रशासन और सरकार से वार्ता करने को कहा जाता है तो उसमें भी ग्रामीणाें को आधी-अधूरी जानकारी दी जाती है। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण की तैयारी के बीच पिछले शनिवार को भी राहत एवं पुनर्वास पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित हो रही पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। पंचायत प्रतिनिधियों का दो टूक कहना है कि विस्थापितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाए, वरना एयरपोर्ट विस्तार सरकार भूल जाए। अधिकारियों ने बैठक कहा कि फेक्टर 1 के तहत ही मुआवजा दिया जा सकता है, जबकि फेक्टर 2 का प्रावधान नहीं है। इस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि फेक्टर 2 नहीं तो एयरपोर्ट विस्तार के प्रोजेक्ट को बंद करें। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इंदिरा आवास योजना के तहत हमें घर नहीं चाहिए और न ही फेक्टर 1 चाहिए। हमें सिर्फ फेक्टर 2 चाहिए और उसे लेकर रहेंगे।
मांगें न मानी तो एक इंच जमीन भी नहीं देंगे
विरोध में उतरे लाेगाें का कहना था कि अगर सरकार और प्रशासन काे हमारी जाे विभिन्न मांगें हैं उन्हें पूरा करती हैं, ताे हमें एयरपाेर्ट बनाने में काेई ऐतराज नहीं है और अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गई ताे हम एयरपाेर्ट के लिए एक इंच भी अपनी कीमती भूमि नहीं देंगे। उन्हाेंने कहा कि हमारी इस लड़ाई में न ताे काेई मंत्री और न ही हमारा चुना हुआ विधायक साथ दे रहा है। जब चुनावों का समय हाेता है तो सब के सब चले हाेते हैं, लेकिन इस समय जब हमें इन लाेगाें की सख्त जरूरत है, ताे काेई आगे नहीं आ रहा है। इस माैके पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चाैधरी, विभिन्न पंचायताें के प्रतिनिधि और ग्रामीण इस विराेध प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें