फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क निर्माण में देरी पर बिफरे ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बन रहे करीब 13 किलोमीटर लंबे इंदपुर-टप्पा-मंदोली मार्ग के निर्माण पर इंदपुर क्षेत्र में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व भाजपा विधायक रीता धीमान के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सड़क निर्माण में हो रही देरी, घटिया गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की अनदेखी पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान रीता धीमान ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण करीब चार वर्षों से कछुआ चाल से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार की ओर से निर्माण में निर्धारित नियमों की अवहेलना की जा रही है जिस कारण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण की पूरी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच करवाकर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जानी चाहिए।
-
ग्रामीणों व प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें
गुणवत्ता की जांच: हाल ही में बिछाए गए तारकोल, सड़क की चौड़ाई और प्रयुक्त निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच हो।
13 किमी मार्ग का निरीक्षण: लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी पूरे 13 किलोमीटर सड़क का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करें।
जिम्मेदारी तय हो: निर्माण में किसी भी प्रकार की खामी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
-
यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। चार साल से चल रहे कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। सड़क निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों की निष्पक्ष जांच हो ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। -रीता धीमान, पूर्व विधायक, इंदौरा
विज्ञापन

वह स्वयं मौके पर जाकर सड़क निर्माण का निरीक्षण करेंगे। जांच के दौरान यदि निर्माण सामग्री या गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -विनय मेहरा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल अथवा तकनीकी नियमों की अवहेलना का मामला सामने आता है, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -मोहिंद्र पाल धीमान, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण सर्किल नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें