फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मलबा डंप करने से ग्रामीणों का रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण के दाैरान पैदा हुई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। फोरलेन निर्माण में जुटी निजी कंपनी की ओर से बाथू पुल के समीप लंबे समय से मलबा फेंका जा रहा है। इससे रानीताल पंचायत के वार्ड-दो के फरना गांव और श्मशानघाट का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मामला संबंधित ग्राम पंचायत रानीताल के ध्यान में लाया गया।
पंचायत प्रधान अभिनव कृष्ण ने मौके पर जाकर कंपनी कर्मचारियों के साथ बात की और प्राचीन रास्ता बंद किए जाने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने यह मामला एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा के ध्यान में भी लाया है। शनिवार को उन्होंने इस समस्या को कांगड़ा प्रशासन के समक्ष भी उठाया। प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की एनओसी के बिना बाथू पुल के नजदीक सड़क पर वाहन खड़े रहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। एपीएमसी अध्यक्ष नीशू मोंगरा ने कहा कि इस मामले को वह जिलाधीश के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें