फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डुगियारी खास के ग्रामीण बोले- शेष भूमि का भी करें अधिग्रहण

Tue, 18 Aug 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित सनौरा मोहल डुगियारी खास के ग्रामीणों ने उपायुक्त हेमराज बैरवा को पत्र भेजकर बची हुई पूरी जमीन और मकानों के अधिग्रहण की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में जारी अधिसूचना के तहत कुछ परिवारों की भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। मार्च, 2026 में परिधि (पेरिफेरी) रोड निर्माण के लिए दूसरी अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, एक तरफ एयरपोर्ट की लगभग 40-50 फीट ऊंचाई और दूसरी ओर पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग की ऊंचाई होने के कारण उनकी बची हुई भूमि एक गहरी ढलान में तबदील हो जाएगी। इससे गंभीर जलभराव, रोशनी व वेंटिलेशन की समस्या पैदा होगी और जमीन पूरी तरह अनुपयोगी हो जाएगी।
धर्मशाला पहुंचे प्रधान अश्वनी कुमार, भीम सेन, नरेंद्र सिंह, अमृत पाल सिंह, अश्वनी, रमेश चंद और देश राज ने कहा कि 12 मीटर के दायरे में तीन से चार मकान छूट गए हैं, जहां काम पूरा होने के बाद पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं बचेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी आरएफसीटीएलएआरआर अधिनियम की धारा 26(2) के तहत पूरी संपत्ति का अधिग्रहण कर गड्ढे को भरे ताकि प्रभावित परिवारों को भविष्य में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें