फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सन्हूं में आज क्रमिक अनशन करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सन्हूं में मौल खड्ड बचाओ अभियान के तहत रविवार को क्रमिक अनशन किया जाएगा। स्थानीय निवासी संजय सिंह राणा ने बताया कि अभियान के दौरान पंचायत प्रधान के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मौल खड्ड के संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की मांग उठाई जाएगी। मौल खड्ड बचाओ अभियान के पीछे यहां खड्ड में हो रहे लगातार अवैध खनन को लेकर ग्रामीण लामबंद होते नजर आ रहे हैं। लोगों को इस बात का डर है कि वह खनन करने वाले लोगों से सीधे नहीं उलझना चाहते हैं। अभियान को चलाने वाले ग्रामीणों ने क्षेत्र के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें