फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिया में चेक डैम के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिया में चेक डैम के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
चामुंडा (कांगड़ा)। डाढ से दो किलोमीटर ऊपर जिया में जलशक्ति विभाग की ओर से बनाए जा रहे चेक डैम निर्माण के खिलाफ बुधवार को भी खेती के लिए सिंचाई पानी की समस्या को लेकर डाढ, अपर डाढ, पठियार, मंला, अंबाडी, मोहलकड, चाहडी आदि के लगभग 10 पंचायतों के प्रधानों के अलावा लगभग 500 लोग रौणकी कूहल पर धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे। मंगलवार को कैबिनेट रैंक आरएस बाली से स्थानीय पंचायत के प्रधान इस समस्या को लेकर उनसे मिले थे। इस दौरान आरएस बाली ने मौके पर विभाग के अधिकारियों को मुख्य स्थल पर जाने के आदेश दिए थे और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों से बातचीत की थी। लेकिन बुधवार को चेक डैम निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा फिर से सुबह कार्य को शुरू कर दिया था, जिसके चलते लगभग 10 पंचायतों के लोग अपने प्रतिनिधियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। आरएस बाली के निर्देशानुसार जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित विमल कटोच, कनिष्ठ अभियंता इशांत शर्मा और अन्य अधिकारी मौका स्थल पर पहुंचे। काफी देर तक चले वार्तालाप और गहमागहमी के बीच ग्रामीण और विभाग के बीच कोई भी फैसला नहीं हो पाया। ग्रामीण अपने फैसले पर अड़े रहे और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। बनेर खड्ड के बीचोबीच बनाए जा रहे चेक डैम से लगभग 10 पंचायतों के किसानों की खेती की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा और खेत सूखे पड़ जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर जल शक्ति विभाग चेक डैम का निर्माण करवा रहा है, उसके साथ ही हमारी रौणकी कूहल का बांध है। वहां हम बिल्कुल भी चेक डैम का निर्माण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें