फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: साडा के खिलाफ बिलिंग में फिर सड़कों पर उतरे ग्रामीण, रोका रास्ता

Tue, 24 Sep 2024 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
साडा को लेकर ग्रामीणों से विचार- विमर्श करते एसडीएम देवी चंद ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
1,500 ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कहा- जबरदस्ती थोंपा गया है फैसला
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ की पंचायतों की ओर से स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (साडा) के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। डेढ़ महीने बाद भी गुनेहड़ गांव की समस्या का समाधान न होने के कारण लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साडा को लेकर मंगलवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ बिलिंग रोड पर धरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया और इसमें करीब 1,500 लोगों ने भाग लेकर धरने का समर्थन किया और पूरा यातायात बीड़ से बिलिंग की तरफ आ रही गाड़ियों को रोका। लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ काफी रोष प्रकट किया है। स्थानी लोगों की मांग है कि उन पर जो साडा थोंपा गया है, उसे तुरंत हटाया जाए। धरने के दौरान पुलिस ने आकर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। नायब तहसीलदार गुरुमुख सिंह ने लोगों को समझाया और शांतिपूर्वक रूप से धरना-प्रदर्शन बंद करने का आग्रह किपा। वहीं, लोगों को विश्वास दिलाया कि लोगों की मांग सरकार तक पहुंच गई है और इस पर पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें