फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छोंछ खड्ड में मिले सरकारी सीमेंट के बैग

Tue, 24 Sep 2024 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गं​गथ में छोछ खड्ड में फेंके सेट हो चुके सरकारी सीमेंट के बैग। संवाद
विज्ञापन
जसूर(कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र के साथ सटे गंगथ क्षेत्र की छोंछ खड्ड में सरकारी सीमेंट के 80 के करीब बैग मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना गंगथ के प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई आरंभ की। सिविल सप्लाई विभाग से जारी हुए इस सरकारी सीमेंट की हुई बर्बादी में स्थानीय लोगों में चर्चा इस बात को लेकर है कि जनता की ओर से दिए गए टैक्स से होने वाले विकास कार्याें में हजारों रुपये की इतनी बड़ी कोताही कैसे की गई।
विज्ञापन



सरकारी सीमेंट किसी सरकारी कार्य के लिए तो आया था, लेकिन संबंधित प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से खराब हो गया। इस नाकामी को छिपाने के लिए इसे खड्ड में फेंक कर बरसाती पानी में बहाने का प्रयास कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस लापरवाही की प्रशासन जांच करे और जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सीमेंट के सेट होने से हुए नुकसान की भरपाई जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों से की जाए।
कोट्स-
इस संदर्भ में पुलिस चौकी गंगथ में मामला दर्ज किया गया है। सिविल सप्लाई विभाग को मौके पर पहुंचकर जांच करने को कहा गया है ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मदनकांत, एएसपी, पुलिस जिला नूरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें