फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टेनीकॉइट प्रतियोगिता में चमके मैरी गोल्ड स्कूल के खिलाड़ी

Wed, 19 Aug 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
टेनीकॉइट प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी। स्रोत : संस्थान - फोटो : Archive
विज्ञापन
धर्मशाला। ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय टेनीकॉइट (रिंग टेनिस) प्रतियोगिता में मैरी गोल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसौर (रौंखर) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। अंडर-14 वर्ग के डबल्स मुकाबले में रोहन और उनके साथी ने स्वर्ण पदक तथा सुगंध ने कांस्य पदक जीता। वहीं, अंडर-19 वर्ग में आयुष ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा स्कूल के चार खिलाड़ियों सुनित, रोहन, नैतिक और नितिन का चयन जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम में हुआ है। स्कूल प्रबंधन वर्ग ने सभी पदक विजेताओं और चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें